बौद्ध धर्म: बुद्ध का जीवन, प्रमुख शिक्षाएँ (चार आर्य सत्य) और प्रमुख सभाएँ

Q1. बौद्ध धर्म के संस्थापक कौन थे? – गौतम बुद्ध

Q2. गौतम बुद्ध का जन्म कब हुआ था? – 563 ई.पू.

Q3. बुद्ध का जन्म किस स्थान पर हुआ था? – लुम्बिनी (कपिलवस्तु, नेपाल)

Q4. बुद्ध के बचपन का नाम क्या था? – सिद्धार्थ

Q5. बुद्ध के पिता का नाम क्या था और वे किस वंश के थे? – शुद्धोधन (शाक्य वंश)

Q6. बुद्ध की माता का नाम क्या था? – मायादेवी (कोलीय वंश)

Q7. बुद्ध का पालन-पोषण किसने किया था? – प्रजापति गौतमी (सौतेली माँ/मौसी)

Q8. बुद्ध की पत्नी का नाम क्या था? – यशोधरा

Q9. बुद्ध के पुत्र का नाम क्या था? – राहुल

Q10. बुद्ध के जीवन की वह घटना क्या है जिसने उन्हें सन्यास के लिए प्रेरित किया? – चार दृश्य (वृद्ध, रोगी, मृत शरीर और सन्यासी)

Q11. बुद्ध के गृह त्याग की घटना को बौद्ध धर्म में क्या कहा जाता है? – महाभिनिष्क्रमण

Q12. बुद्ध ने कितने वर्ष की आयु में गृह त्याग किया था? – 29 वर्ष

Q13. बुद्ध के प्रथम गुरु कौन थे? – आलार कलाम

Q14. बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति (Enlightenment) किस आयु में हुई? – 35 वर्ष

Q15. बुद्ध को ज्ञान किस स्थान पर प्राप्त हुआ? – बोधगया (बिहार)

Q16. बुद्ध को किस नदी के तट पर ज्ञान प्राप्त हुआ? – निरंजना (पुनपुन) नदी

Q17. बुद्ध को किस वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त हुआ? – पीपल (बोधिवृक्ष)

Q18. बुद्ध को ज्ञान प्राप्ति के बाद किस नाम से जाना गया? – बुद्ध (जागृत) और तथागत

Q19. बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश कहाँ दिया था? – सारनाथ (ऋषिपत्तनम)

Q20. बुद्ध के प्रथम उपदेश को क्या कहा जाता है? – धर्मचक्रप्रवर्तन

Q21. बुद्ध ने अपने उपदेश किस भाषा में दिए? – पाली भाषा

Q22. बुद्ध ने सर्वाधिक उपदेश किस स्थान पर दिए? – श्रावस्ती (कौशल की राजधानी)

Q23. बौद्ध धर्म के ‘चार आर्य सत्य’ (Four Noble Truths) क्या हैं? – दुःख, दुःख समुदाय, दुःख निरोध, दुःख निरोध गामिनी प्रतिपदा

Q24. दुखों से मुक्ति हेतु बुद्ध ने किस मार्ग का प्रतिपादन किया? – अष्टांगिक मार्ग

Q25. बौद्ध धर्म के ‘त्रिरत्न’ (Three Jewels) कौन से हैं? – बुद्ध, धम्म और संघ

Q26. बुद्ध की मृत्यु (80 वर्ष की आयु) को क्या कहा जाता है? – महापरिनिर्वाण

Q27. बुद्ध की मृत्यु किस स्थान पर हुई थी? – कुशीनगर (मल्ल महाजनपद)

Q28. बुद्ध की मृत्यु कब हुई थी? – 483 ई.पू.

Q29. ‘प्रतीत्यसमुत्पाद’ (कारण-कार्य सिद्धांत) का संबंध किस धर्म से है? – बौद्ध धर्म

Q30. बौद्ध धर्म में निर्वाण का क्या अर्थ है? – दीपक का बुझ जाना (तृष्णा का अंत)

Q31. प्रथम बौद्ध संगीति (First Council) कब हुई थी? – 483 ई.पू.

Q32. प्रथम बौद्ध संगीति कहाँ आयोजित की गई थी? – राजगृह (सप्तपर्णी गुफा)

Q33. प्रथम बौद्ध संगीति के समय मगध का शासक कौन था? – अजातशत्रु

Q34. प्रथम बौद्ध संगीति की अध्यक्षता किसने की थी? – महाकश्यप

Q35. प्रथम बौद्ध संगीति में किन दो पिटकों का संकलन हुआ? – सुत्त पिटक और विनय पिटक

Q36. द्वितीय बौद्ध संगीति कब हुई थी? – 383 ई.पू.

Q37. द्वितीय बौद्ध संगीति कहाँ हुई थी? – वैशाली

Q38. द्वितीय बौद्ध संगीति के समय शासक कौन था? – कालाशोक

Q39. द्वितीय बौद्ध संगीति की अध्यक्षता किसने की थी? – सावकमीर (सर्वकामी)

Q40. तृतीय बौद्ध संगीति कब आयोजित की गई थी? – 250 ई.पू. (लगभग)

Q41. तृतीय बौद्ध संगीति कहाँ हुई थी? – पाटलिपुत्र

Q42. तृतीय बौद्ध संगीति के समय शासक कौन था? – अशोक

Q43. तृतीय बौद्ध संगीति की अध्यक्षता किसने की थी? – मोग्गलिपुत्त तिस्स

Q44. ‘अभिधम्म पिटक’ का संकलन किस संगीति में हुआ? – तृतीय बौद्ध संगीति

Q45. चतुर्थ बौद्ध संगीति कब हुई थी? – प्रथम शताब्दी (72 ईस्वी)

Q46. चतुर्थ बौद्ध संगीति कहाँ आयोजित की गई थी? – कुण्डलवन (कश्मीर)

Q47. चतुर्थ बौद्ध संगीति के समय शासक कौन था? – कनिष्क

Q48. चतुर्थ बौद्ध संगीति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष कौन थे? – अध्यक्ष: वसुमित्र, उपाध्यक्ष: अश्वघोष

Q49. किस बौद्ध संगीति में बौद्ध धर्म ‘हीनयान’ और ‘महायान’ में विभाजित हो गया? – चतुर्थ बौद्ध संगीति

Q50. बौद्धों का सबसे पवित्र त्यौहार कौन सा है? – बुद्ध पूर्णिमा (वैशाख पूर्णिमा)

Q51. बुद्ध के घोड़े का नाम क्या था? – कन्थक

Q52. बुद्ध के सारथी का नाम क्या था? – चन्ना

Q53. ‘सुत्त पिटक’ में क्या वर्णित है? – बुद्ध के धार्मिक उपदेश और सिद्धांत

Q54. ‘विनय पिटक’ में क्या वर्णित है? – बौद्ध संघ के नियम और अनुशासन

Q55. ‘अभिधम्म पिटक’ का विषय क्या है? – बौद्ध दर्शन (Philosophy)

Q56. ‘जातक कथाएं’ (Jataka Tales) किससे संबंधित हैं? – बुद्ध के पूर्व जन्मों की कहानियों से

Q57. बुद्ध की खड़ी प्रतिमा किस काल में बनाई गई? – कुषाण काल

Q58. गांधार और मथुरा कला शैली का विकास किसके शासनकाल में हुआ? – कनिष्क

Q59. शून्यवाद (Madhyamika) के प्रवर्तक कौन थे? – नागार्जुन

Q60. ‘भारत का आइंस्टीन’ किसे कहा जाता है? – नागार्जुन

Q61. बुद्धचरित (बुद्ध की जीवनी) के लेखक कौन हैं? – अश्वघोष

Q62. ‘लाइट ऑफ एशिया’ (The Light of Asia) किसे कहा जाता है? – महात्मा बुद्ध को

Q63. एडविन अर्नोल्ड की पुस्तक ‘लाइट ऑफ एशिया’ किस पर आधारित है? – ललितविस्तर पर

Q64. बौद्ध धर्म ग्रहण करने वाली पहली महिला कौन थी? – प्रजापति गौतमी

Q65. बुद्ध के प्रसिद्ध शिष्य कौन थे? – आनंद और उपाली

Q66. ‘मिलिंदपन्हो’ (Milinda Panha) ग्रंथ क्या है? – नागसेन और मिनांडर के बीच बौद्ध प्रश्नोत्तर

Q67. विश्व का सबसे ऊँचा ‘शांति स्तूप’ बिहार में कहाँ है? – राजगीर

Q68. सांची के स्तूप का निर्माण किसने करवाया था? – अशोक

Q69. बुद्ध की मृत्यु के बाद उनके अवशेषों पर कितने स्तूप बनाए गए? – आठ स्तूप

Q70. बौद्ध धर्म के अनुसार मनुष्य के दुखों का मूल कारण क्या है? – तृष्णा (Desire)

Q71. ‘क्षणभंगवाद’ का सिद्धांत किसने दिया? – बुद्ध ने

Q72. बुद्ध के जीवन से संबंधित ‘कमल और सांड’ किसका प्रतीक है? – जन्म का

Q73. बुद्ध के जीवन से संबंधित ‘घोड़ा’ किसका प्रतीक है? – गृह त्याग का

Q74. बुद्ध के जीवन से संबंधित ‘पीपल/बोधिवृक्ष’ किसका प्रतीक है? – ज्ञान का

Q75. बुद्ध के जीवन से संबंधित ‘पदचिह्न’ किसका प्रतीक है? – निर्वाण का

Q76. बुद्ध के जीवन से संबंधित ‘स्तूप’ किसका प्रतीक है? – मृत्यु का

Q77. ‘मध्यम मार्ग’ (Middle Path) की शिक्षा किसने दी? – बुद्ध ने

Q78. बौद्ध धर्म ईश्वर और आत्मा के अस्तित्व में विश्वास करता है? – नहीं (अनीश्वरवादी और अनात्मवादी)

Q79. क्या बौद्ध धर्म पुनर्जन्म में विश्वास करता है? – हाँ

Q80. बौद्ध संघ में प्रवेश को क्या कहा जाता था? – उपसंपदा

Q81. बौद्ध संघ में शामिल होने की न्यूनतम आयु क्या थी? – 15 वर्ष

Q82. ‘चैत्य’ और ‘विहार’ में क्या अंतर है? – चैत्य पूजा स्थल है, विहार भिक्षुओं का निवास स्थान

Q83. अजंता की गुफाओं में किस धर्म से संबंधित चित्रकारी है? – बौद्ध धर्म

Q84. एलोरा की गुफाओं में बौद्ध धर्म के अलावा किन धर्मों के मंदिर हैं? – हिंदू और जैन

Q85. तिब्बत और भूटान में बौद्ध धर्म का प्रचार किसने किया था? – पद्मसंभव (गुरु रिंपोछे)

Q86. ‘विश्व दुखों से भरा है’ यह उपदेश बुद्ध ने कहाँ से लिया था? – उपनिषदों से

Q87. बौद्ध धर्म का कौन सा संप्रदाय मूर्ति पूजा में विश्वास करता है? – महायान

Q88. ‘बोधिसत्व’ (Bodhisattva) की अवधारणा किस संप्रदाय से संबंधित है? – महायान

Q89. बुद्ध की पहली मूर्ति संभवतः किस कला के अंतर्गत बनी? – मथुरा कला

Q90. अशोक ने बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए अपने पुत्र महेंद्र और पुत्री संघमित्रा को कहाँ भेजा? – श्रीलंका

Q91. बौद्ध धर्म का ‘एन्साइक्लोपीडिया’ किसे कहा जाता है? – महाविभाष शास्त्र (वसुमित्र द्वारा)

Q92. विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना किसने की थी? – धर्मपाल

Q93. नालंदा विश्वविद्यालय किसके लिए प्रसिद्ध था? – बौद्ध दर्शन के लिए

Q94. बुद्ध ने अपने अंतिम उपदेश किसे दिए थे? – सुभद को

Q95. बौद्ध धर्म में ‘अनात्मवाद’ का क्या अर्थ है? – आत्मा का अस्तित्व न होना

Q96. ‘थेरवाद’ (Theravada) किस संप्रदाय का प्राचीन नाम है? – हीनयान

Q97. चैत्यगृह ‘कार्ले’ कहाँ स्थित है? – महाराष्ट्र

Q98. बुद्ध के निर्वाण के बाद बौद्ध धर्म का नेतृत्व किसने किया? – महाकश्यप

Q99. सम्राट कनिष्क ने किस संप्रदाय को संरक्षण दिया था? – महायान

Q100. बुद्ध के उपदेशों का मुख्य सार क्या है? – मानवीय करुणा और प्रज्ञा

error: Content is protected !!
Scroll to Top